Wednesday, 14 May 2025

महिला परामर्श केंद्र की सफल काउंसलिंग: तीन दंपतियों ने आपसी सुलह के बाद फिर से शुरू किया वैवाहिक जीवन


 

  प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क _ ऋषभ सैनी 


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना बाराबंकी में हुई काउंसलिंग, संवाद से सुलझे वैवाहिक विवाद



बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 14 मई, को महिला थाना बाराबंकी स्थित महिला परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित तीन मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति में काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह एवं परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की। परिणामस्वरूप तीनों मामलों में आपसी सहमति से सुलह समझौता हो गया। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे पुराने विवादों को भुलाकर प्रेमपूर्वक नवजीवन की शुरुआत करेंगे।महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह एवं काउंसलरों ने सभी दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और संवाद ही सुखमय जीवन की कुंजी है। साथ ही, दंपतियों को 15 दिन बाद पुनः परामर्श केंद्र पर बुलाकर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यह पहल महिला सुरक्षा एवं परिवारिक सौहार्द्र की दिशा में एक सराहनीय कदम है।




No comments:

Post a Comment

बाराबंकी कचहरी में आगजनी का तांडव: धर्मांतरण केस की पृष्ठभूमि में वकील के चैंबर को फूंका, सैकड़ों आक्रोशित अधिवक्ताओं का हंगामा, आरोपी के भाई पर संलिप्तता के आरोप; बार एसोसिएशन से निलंबन की मांग तेज

                     प्राइम भारत न्यूज  रिपोर्ट_ अवनीश गुप्ता (लक्की) बाराबंकी। जिला न्यायालय परिसर मंगलवार दोपहर उस समय तनाव और अफरा-तफरी क...