प्राइम भारत न्यूज
न्यूज डेस्क_ आसिफ
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी को 2027 के चुनाव में और अधिक मज़बूती देने के उद्देश्य से पूर्व राज्य मंत्री व हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकदीन भुर्जी जैदपुर मंडल भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अलीम राईन की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर व साल उढ़ाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया।
बैठक के दौरान पूर्व मंत्री भुर्जी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने रनर प्रत्याशी अमरीश रावत व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर तक भाजपा की नीति और कार्यशैली पहुंचानी होगी, जिससे एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हो।
चर्चा के उपरांत मंत्री ने त्वरित रूप से गढ़ी राजमऊ पहुंचकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर सुऐब राईन, इस्लाम अंसारी, सरताज चौधरी, अब्दुर्रहीम, जुनैद राईन, आलम दर्जी, सईद दर्जी, रेहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment