प्राइम भारत न्यूज
न्यूज डेस्क_ मोहम्मद अहमद
देवा, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बाराबंकी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में थाना देवा के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शातिर ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कुर्सी रोड नहर पुल, कस्बा देवा से दो अभियुक्तों— शिवकमल पुत्र रामलखन (निवासी ग्राम अड़ौरा, थाना देवा) और कृष्ण गोपाल पुत्र अरुण कुमार (निवासी ग्राम पकडी शुक्ल, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर) —को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन, 4 ट्रांसफार्मर, 03 कुन्तल 10 किलो तांबे का तार और कटी हुई प्लास्टिक केबिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बीबीडी के पास स्थित एक गोदाम से ट्रांसफार्मर और केबिल चोरी कर लाए थे, और केबिल काटकर तांबा अलग कर कबाड़ में बेचते थे। अभियुक्तों ने पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ थाना देवा में मुकदमा अपराध संख्या 370/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की तेजतर्रार कार्यशैली और तत्परता से अपराधियों में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।बरामदगी का ब्यौरा: 4 ट्रांसफार्मर, 03 कुन्तल 10 किलोग्राम तांबे का तार, प्लास्टिक की कटी हुई केबिल, घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन, पुलिस टीम का नाम: प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक छट्ठू चौधरी, उप निरीक्षक अखिलेश प्रजापति, कांस्टेबल आलोक कुमार तिवारी, कांस्टेबल सूरज जायसवाल, देवा पुलिस की यह कार्रवाई थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी की सख़्त निगरानी और कुशल नेतृत्व का प्रमाण है, जिन्होंने लगातार सक्रिय रहते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

No comments:
Post a Comment