Sunday, 27 July 2025

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, इंजी. जयदीप सिंह का हुआ भव्य स्वागत


   प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क _ ऋषभ सैनी 


हरख बाजार में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत, युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह का रविवार को हरख ब्लॉक सभागार में जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक का आयोजन संगठन के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा के संयोजन में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए इंजी. जयदीप सिंह ने कहा कि "युवा वर्ग किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है। जब तक संगठन में युवा सक्रिय नहीं होंगे, तब तक संगठन मजबूती से नहीं खड़ा हो सकता।" उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर समय उनके साथ खड़ा है। "यदि किसी व्यापारी को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो संगठन कंधे से कंधा मिलाकर उसका साथ देगा," उन्होंने कहा।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें चट्टान सिंह को हरख बाजार अध्यक्ष, श्याम गुप्ता को सूरतगंज बाजार अध्यक्ष, एवं कृष्णा चौहान को युवा जिला अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से,  महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला , जिला उपाध्यक्ष कृपाशंकर  शुक्ला, उपाध्यक्ष मोनू त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम टंडन, कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, विधिक सलाहकार ऋषि कालरा, जिला मीडिया प्रभारी अमरेश शुक्ला,मंत्री असद साजिद, महफूज किदवई,शहर अध्यक्ष मन्नू लाल चौरसिया, शहर महामंत्री मुकेश त्रिवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, शहर उपाध्यक्ष संतोष कश्यप,शहर उपाध्यक्ष मनोज रस्तोगी, उपाध्यक्ष देवी शंकर रस्तोगी, मंत्री संतोष कश्यप, मंत्री अरुण कुमार  इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया ।




No comments:

Post a Comment

कोतवाली में ईमानदारी और सख़्ती का नया अध्याय, अपराधियों में खौफ, आमजन में विश्वास

    प्राइम भारत टाइम्स  संवाददाता मोहम्मद अहमद  देवा, बाराबंकी। देवा कोतवाली में इन दिनों कानून-व्यवस्था का ऐसा नज़ारा देखने को मिल रहा है ज...