Tuesday, 6 January 2026

पुलिस अधीक्षक के संवेदनशील नेतृत्व में थाना देवा बना अनुशासन, सेवा और मानवीयता का आदर्श केंद्र

 



प्राइम भारत न्यूज

रिपोर्ट_ मोहम्मद अहमद 

देवा, बाराबंकी। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी व जनसंवेदनशील बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने आज 05 जनवरी को थाना देवा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस व्यवस्था केवल कानून तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और अनुशासन का जीवंत उदाहरण होनी चाहिए। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, शस्त्रागार, अभिलेखों की स्थिति, बैरक, भोजनालय, कारागार एवं संपूर्ण थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन, गोपनीय शिकायत पेटिका की नियमित निगरानी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शीत लहर में मानवीय पहल बनी चर्चा का विषय: निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विजयवर्गीय की संवेदनशीलता उस समय और भी स्पष्ट दिखाई दी, जब उन्होंने शीत लहर को देखते हुए थाना देवा पर नियुक्त ग्राम चौकीदारों को स्वयं कंबल वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। यह पहल पुलिस के मानवीय चेहरे को दर्शाती है, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की कार्यशैली की हुई सराहना पुलिस अधीक्षक ने थाना देवा की समग्र व्यवस्थाओं, अनुशासन और साफ-सुथरे वातावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की खुले मंच से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक की सक्रिय कार्यशैली, कर्मठ नेतृत्व और कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक व्यवहार थाना देवा को एक आदर्श थाना के रूप में स्थापित कर रहा है। स्थानीय जनता में भी प्रभारी निरीक्षक की कानून व्यवस्था के प्रति सख्त लेकिन संवेदनशील छवि सराहनीय मानी जा रही है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रभारी निरीक्षक देवा अजय कुमार त्रिपाठी सहित थाना के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया कि जनपद पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा व सम्मान पहुँचाना है।

No comments:

Post a Comment

बाराबंकी कचहरी में आगजनी का तांडव: धर्मांतरण केस की पृष्ठभूमि में वकील के चैंबर को फूंका, सैकड़ों आक्रोशित अधिवक्ताओं का हंगामा, आरोपी के भाई पर संलिप्तता के आरोप; बार एसोसिएशन से निलंबन की मांग तेज

                     प्राइम भारत न्यूज  रिपोर्ट_ अवनीश गुप्ता (लक्की) बाराबंकी। जिला न्यायालय परिसर मंगलवार दोपहर उस समय तनाव और अफरा-तफरी क...