Wednesday, 2 July 2025

बाराबंकी में सिविल लाइन चौकी के पास भीषण सड़क हादसा, लखनऊ निवासी की मौके पर दर्दनाक मौत

 


  प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क _ लकी गुप्ता


बाराबंकी। शहर के बस स्टॉप के निकट सिविल लाइन इलाके में बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बस स्टॉप के पास, सिविल लाइन चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे लखनऊ निवासी हरिकृष्ण तिवारी को रौंद डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिकृष्ण तिवारी का सिर फट गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिकृष्ण तिवारी किसी  कार्य से बाराबंकी आए थे और बस स्टॉप की ओर जा रहे थे। उसी समय एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सिविल लाइन चौकी इंचार्ज संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया की फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पहचान लखनऊ निवासी हरिकृष्ण तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।


पूर्व राज्य मंत्री ने की भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, 2027 में फिर भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प


 प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क_ आसिफ


बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी को 2027 के चुनाव में और अधिक मज़बूती देने के उद्देश्य से पूर्व राज्य मंत्री व हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकदीन भुर्जी जैदपुर मंडल भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अलीम राईन की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर व साल उढ़ाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया।

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री भुर्जी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने रनर प्रत्याशी अमरीश रावत व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर तक भाजपा की नीति और कार्यशैली पहुंचानी होगी, जिससे एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हो।

चर्चा के उपरांत मंत्री ने त्वरित रूप से गढ़ी राजमऊ पहुंचकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर सुऐब राईन, इस्लाम अंसारी, सरताज चौधरी, अब्दुर्रहीम, जुनैद राईन, आलम दर्जी, सईद दर्जी, रेहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tuesday, 1 July 2025

अपराधियों पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ट्रांसफार्मर चोर गैंग का भंडाफोड़, भारी मात्रा में तांबे का तार और केबिल बरामद


   प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क_ मोहम्मद अहमद


देवा, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बाराबंकी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में थाना देवा के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शातिर ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कुर्सी रोड नहर पुल, कस्बा देवा से दो अभियुक्तों— शिवकमल पुत्र रामलखन (निवासी ग्राम अड़ौरा, थाना देवा) और कृष्ण गोपाल पुत्र अरुण कुमार (निवासी ग्राम पकडी शुक्ल, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर) —को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन, 4 ट्रांसफार्मर, 03 कुन्तल 10 किलो तांबे का तार और कटी हुई प्लास्टिक केबिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बीबीडी के पास स्थित एक गोदाम से ट्रांसफार्मर और केबिल चोरी कर लाए थे, और केबिल काटकर तांबा अलग कर कबाड़ में बेचते थे। अभियुक्तों ने पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ थाना देवा में मुकदमा अपराध संख्या 370/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की तेजतर्रार कार्यशैली और तत्परता से अपराधियों में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।बरामदगी का ब्यौरा: 4 ट्रांसफार्मर, 03 कुन्तल 10 किलोग्राम तांबे का तार, प्लास्टिक की कटी हुई केबिल, घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन, पुलिस टीम का नाम: प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक छट्ठू चौधरी, उप निरीक्षक अखिलेश प्रजापति, कांस्टेबल आलोक कुमार तिवारी, कांस्टेबल सूरज जायसवाल, देवा पुलिस की यह कार्रवाई थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी की सख़्त निगरानी और कुशल नेतृत्व का प्रमाण है, जिन्होंने लगातार सक्रिय रहते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

Monday, 30 June 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी के पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी को जन्मदिन पर भेजा बधाई संदेश, उज्ज्वल भविष्य की कामना


    प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क_ मोहम्मद अहमद 


बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया, जब उन्हें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर ई-मेल के माध्यम से बधाई पत्र प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में सुहैल अहमद अंसारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री द्वारा मिली इस ऐतिहासिक बधाई से पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। बधाई पत्र पाकर गदगद हुए सुहैल अहमद अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है और यह बधाई पत्र उन्हें समाजहित में और अधिक निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर सुहैल अहमद अंसारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री का यह संदेश न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए एक सम्मान है, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।


 

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी के सख़्त तेवर: देवा पुलिस ने 7 अभियुक्तों पर कसा शिकंजा


    

      प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क _ मोहम्मद अहमद 


देवा, बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सख़्ती से लागू कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने 7 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अव्यवस्था फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवा पुलिस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रखेगी। पुलिस की इस तत्परता और प्रभारी निरीक्षक के सख़्त तेवरों से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में दहशत का माहौल है।


Sunday, 22 June 2025

मासूम पर दबंगों की हैवानियत! योगी राज में भी नहीं थमा गुंडागर्दी का कहर, साइकिल टकराने पर 7 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई


 

   प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क_ उस्मान चौधरी



जहांगीराबाद क्षेत्र में मासूम को पहले दिन में पीटा, फिर रात में घात लगाकर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने चार नामजद पर दर्ज किया केस


बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कानून व्यवस्था के तमाम दावों के बीच दबंगों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारा खन्दौली का है, जहां एक 7 वर्षीय मासूम पर सिर्फ साइकिल छू जाने की बात पर दबंगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

प्रवेश कुमार का बेटा अनवित 20 जून की शाम साइकिल से सामान लेने निकला था। लौटते वक्त उसकी साइकिल गांव के विशाल नामक युवक की साइकिल से हल्की टकरा गई। इसी बात पर विशाल ने गालियां देते हुए अनवित पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर रामशंकर, उसकी पत्नी और बेटा सुनील भी आ गए और बच्चे को लाठी-डंडों से पीटने लगे।


ग्रामीणों के जुटने पर दबंग वहां से भाग निकले, लेकिन रुकने का नाम नहीं लिया। रात करीब 9:30 बजे, जब बच्चा बाहर शौच के लिए गया तो आरोपियों ने घात लगाकर फिर हमला किया। मुंह दबाकर उसे बुरी तरह पीटा गया। चीख सुनकर पिता दौड़े तो बेटा बेहोश पड़ा मिला।

बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसका हाथ टूट चुका है और शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। पीड़िता की मां मीना देवी ने बताया कि जाते-जाते आरोपियों ने साफ धमकी दी – "अबकी बच गया है, अगली बार जान नहीं बचेगी।"

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने विशाल, रामशंकर, उसकी पत्नी और बेटे सुनील के खिलाफ BNS की धाराओं  के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Friday, 20 June 2025

प्राइम भारत न्यूज़ की खबर का असर: सिविल लाइन की सड़क चंद दिनों में हुई गड्ढामुक्त, अधिशासी अधिकारी ने लिया संज्ञान



   प्राइम भारत न्यूज 

न्यूज डेस्क_ उस्मान चौधरी 


बाराबंकी।नगर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में खराब पड़ी सड़क को लेकर प्राइम भारत न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर का प्रशासन पर प्रभावी असर देखने को मिला है। नगर पालिका प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर कराया। अब यह मार्ग पूरी तरह गड्ढामुक्त हो चुका है, जिससे राहगीरों व स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन क्षेत्र की प्रमुख सड़क पर लंबे समय से गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को प्राइम भारत न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था, जिसमें जनता की पीड़ा को बेबाकी से सामने रखा गया।

खबर प्रकाशित होते ही नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और मौके का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य का आदेश जारी किया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन  शीला सिंह के निर्देशन में कुछ ही दिनों में सड़क की मरम्मत पूरी कर दी गई।


 

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार अरशद जमाल गंभीर रूप से घायल

प्राइम भारत न्यूज रिपोर्ट_ मो अहमद बाराबंकी। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं समय न्यूज़ से ...